सिख दंगो से जुड़े एक मामले में पूर्व सांसद सज्जन कुमार को अदालत ने ठहराया दोषी

सबा अंसारी
डेस्क: दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों के एक मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दोषी ठहराया है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई और एएनआई के मुताबिक़ दिल्ली की अदालत ने सज्जन कुमार को सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में दोषी ठहराया है।












