बिहार में तनिष्क के शोरूम में 25 करोड़ की लूट: थाने के महज़ 500 मीटर दूर लगभग आधे घंटे तक बदमाश करते रहे लूट, पुलिस को नहीं लगी भनक, कर्मचारियों का आरोप ‘सुचना के बाद भी नहीं आई पुलिस’

अनिल कुमार

पटना: सुशासन बाबू के राज्य बिहार के आरा में आज तनिष्क के शोरूम में दिन दहाड़े बदमाशो ने घुस कर 25 करोड़ की ज्वेलरी और नगद लूट के वारदात को अंजाम दिया है। शोरूम के कर्मचारियों द्वारा मीडिया को दिए गए बयान में बताया गया है कि घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सुचना देने के बाद भी लगभग आधे घंटे तक पुलिस सहायता नही आई और बदमाश बेख़ौफ़ होकर लूट करते है। वही ताज़ा मिल रही जानकारी के अनुसार दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुवे है। उनके पास कुछ लूट किये हुवे जेवर बरामद हुवे है।

खबरों के मुताबिक सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास 8 से 10 लोग हथियारों से लैस होकर तनिष्क के शोरूम में घुसे थे। उन्होंने शोरूम में मौजूद सुरक्षागार्ड और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 30 मिनट तक लूटपाट करते रहे। लुटेरे शोरूम में रखे सोने, चांदी और हीरे के गहने लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात ये कि घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर थाना बना है, लेकिन पुलिस को इतनी बड़ी लूट की भनक तक नहीं लगी।

शोरूम के कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि घटना के बाद बताया गया कि लुटेरों में से कुछ ने शोरूम के अंदर आते ही मास्क पहन लिया। फिर हथियार निकालकर स्टाफ को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने सभी जूलरी को बैग में भरना शुरू किया। 30 मिनट तक लुटेरे बेखौफ होकर लूटपाट करते रहे। शोरूम की एक कर्मचारी सिमरन ने बताया कि लूट से पहले अपराधियों के हावभाव देखकर उन्हें शक हो गया था।

सिमरन ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को फोन किया। मगर पुलिस ने ‘सिर्फ आश्वासन’ दिया कि टीम पहुंच रही है, लेकिन ‘आधे घंटे तक कोई मदद नहीं आई’। सिमरन ने दावा किया कि उन्होंने ‘25 से 30 बार पुलिस को कॉल’ किया था, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।

शोरूम के स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया कि इस वारदात में लगभग 25 करोड़ रुपये के आभूषण लूट लिए गए हैं। वहीं लूटे गए कैश का आकलन किया जा रहा है। स्टाफ ने बताया कि लुटेरे उनके मोबाइल भी छीनकर ले गए। वही मिल रही ताज़ा जानकारी के अनुसार शोरूम लूट कांड के बाद छपरा फोरलेन पर बबुरा गांव के पास अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। इसमें दो अपराधी घायल हुए हैं। उनके पैरों में गोली लगी है। वहीं चार अपराधी भागने में कामयाब रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने घायल आरोपियों के पास से कुछ गहने बरामद कर लिए हैं।

मामले पर भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। एएसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में घटना की जांच हेतु एक एसआईटी का गठन किया गया है। यह एसआईटी मामले की गहराई से जांच करेगी और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *