बिहार: पूर्णिया में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में करोडो की लूट करने वाला लुटेरा चुनमून झा पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

अनिल कुमार
डेस्क: बिहार में अररिया के एसपी अंजनी कुमार ने ये बताया है कि राज्य के आरा और पूर्णिया के तनिष्क ज्वैलरी शो-रूम में लूट को अंजाम देने वाले चुनमुन झा की मुठभेड़ में मौत हो गई है। पुलिस ने चुनमुन झा का एनकाउंटर शनिवार तड़के साढ़े चार बजे अररिया में किया।

अररिया पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। इनमें मोहम्मद मुश्ताक, कुमार विकास, नागेश, शहाबुद्दीन और दीपक कुमार शामिल हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि अररिया के पलासी थाना क्षेत्र का निवासी चुनमुन पर कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज थे और उनका अपराध का पुराना इतिहास रहा है।











