दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रो को संबोधित करते हुवे राहुल गाँधी ने सघ और भाजपा पर निशाना साधते हुवे कहा ‘ये हिन्दुस्तान का भविष्य और शिक्षा प्रणाली को खत्म करने में लगे हुवे है’

आफताब फारुकी
डेस्क: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को हुए एनएसयूआई के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस विरोध-प्रदर्शन में उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि दोनों हिन्दुस्तान का भविष्य खत्म करने में लगे है और हिन्दुस्तान की शिक्षा प्रणाली को खत्म करना चाहते है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज़ कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को कुंभ की जगह बेरोज़गारी पर बात करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘आपकी सरकार ने देश के युवाओं को बेरोज़गार बनाया है। उसके बारे में भी आपको बोलना चाहिए। मगर प्रधानमंत्री महंगाई, शिक्षा प्रणाली और बेरोज़गारी के बारे में एक शब्द नहीं बोलते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री का मॉडल बीजेपी-आरएसएस का मॉडल है।’ उन्होंने छात्रों से अपील की इस तरह के विरोध प्रदर्शन को दिल्ली तक ही सीमित ना रखें बल्कि देश के हर कोने में करें।











