पीलीभीत: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपी की माँ ने पिलाया पीडिता को ज़हर मिला दूध, इलाज के दौरान हुई पीडिता की मौत

ईदुल अमीन

डेस्क: पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद जहर देने से मौत का सनसनीखेज़ मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई ने सोमवार शाम को थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

शिकायत के अनुसार, 27 मई को गांव का रहने वाला सूरज और उसका एक साथी पीड़िता को घर से जबरन उसे उठा ले गए। दोनों ने बरखेड़ा कस्बे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सोमवार को आरोपी सूरज और उसका साथी फिर पीड़िता को स्कूटी पर बैठाकर ले गए। उन्होंने कहा कि सूरज की मां से बात करानी है। वहां सूरज की मां ने पीड़िता को जहर मिला दूध पिला दिया। इससे पीड़िता की हालत बिगड़ गई। पीडिता की हालत बिगड़ने पर उसको सीएचसी लाया गया जहा से स्थिति गभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले की तहरीर मिलने के बाद जांच में जुटी है। बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह और परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने गए थे। उसकी 17 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। इस बीच दो युवक घर आए। आरोप है कि इनमें से एक युवक ने अपनी मां से बात कराने की बात कहकर उसकी बहन को जबरन स्कूटी पर बिठा लिया और रेलवे स्टेशन पर ले गए।

जहां आरोपी की मां ने दूध में विषाक्त पदार्थ मिलाकर बहन को पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। किसी तरह वह थाने पहुंची। जानकारी लगते ही पुलिस ने उसे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तहरीर में कहा गया कि पांच दिन पूर्व आरोपी ने एक अन्य साथी की मदद से बहन को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म और मारपीट भी की थी। सोमवार को हुई घटना के बाद बहन ने यह बात परिजनों को बताई। प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई पर अमल किया जा रहा है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *