बलिया में सियालदह बलिया एक्सप्रेस से असलहा की खेप बरामद

जीआरपी बलिया ने चेकिंग में पकड़ा 18 पिस्टल से भरा बैग
बलिया रेलवे स्टेशन पर अप सियालदह एक्सप्रेस में एक अज्ञात बैग लावारिस हालत में पड़ा रहा । जीआरपी के चेकिंग अभियान के दौरान जनरल डिब्बे में सीट के नीचे स्पोर्ट बैंग पड़ा था मिला , उसके अंदर अर्धनिर्मित 18 पिस्टल पैकिंग डिब्बे में मिली ।
जीआरपी रेलवे बलिया सर्किल के सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बिगत दो दिन से ट्रेनो में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा , उसी के तहत इतनी पड़ी खेप पकड़ी गई ।











