बहराइच जिला अस्पताल – साहेब एक बूंद पानी की प्यास है यहाँ मरीजों और तीमारदारो की

आज़ादी के 7 दशक बीत जाने के बाद हम अगर पिछड़े है तो एक बार सोचा जा सकता हैं, हर पेट को खाना पहुचाना थोडा खर्चीला काम हो सकता है. मगर साहेब हर गले के लिये सूबे में पानी पहुचाना शायद कठिन हो मगर साहेब मरीजों को अस्पताल में एक बूंद पानी न नसीब हो ये बड़ी शर्मनाक बात हो जाती है, जी हां अगर बात वह भी जिला अस्पताल में ऐसी पानी की त्राहि त्राहि की रहे तो और भी शर्मनाक बात है.
कहने को तो जिला अस्पताल में कई जगह लाखो खर्च कर इसी वर्ष लगाये गए है वाटर कूलर फ्रीजर अस्पताल में कोई भी वाटर फ्रीजर लगभग 6 महीने से शो पीस बना है पीने के पानी के लिए दर दर भटक रहे है मरीज व् तीमारदार पानी की समस्या को जिम्मेदारो की नजरे करम नही हो रही है मरीज मजबूरी में अस्पताल के बाहर लगी दुकानों से खरीद कर लाते है पीने का पानी।













