पीएम के आगे गिड़गिड़ाकर नीतीश ने गिरायी सीेएम पद की गरिमा – तेज प्रताप यादव


तेजप्रताप ने कहा कि पीएम के सामने गिड़गिड़ा कर नीतीश ने सीएम पद की गरिमा को गिराया है. उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ बिहार में लालू एण्ड फैमिली ही दिखती है जबकि हर तरफ अपराध में लगातार इजाफा हो रहा है. सरकारी बंगले के मामले पर तेजप्रताप ने कहा कि खुद सीएम आलीशान बंगले में रह रहे हैं और हमें परेशान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीएम ने हमें जो बंगला दिया है वहां भेड़ बकरियां बांधी जाती हैं और वैसे बंगले में हम नहीं रह सकते. नीतीश जनता को छोड़ कर केवल अपने नेता पर ध्यान दे रहे हैं. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार की जनता को ही लालू एंड फैमिली बताया.











