एकता का संदेश देते हुए युवाओं ने शहर में निकाला जुलूस

फारुख हुसैन
उसके बाद वापस आकर सभी एक पास एकत्र हुए जहाँ संबोधित करते हुए उदयवीर सिंह ने कहा हम सभी के मेल से ही पलिया के भाईचारे की मिसाल क्षेत्र में दी जाती रही है आज कुछ अराजक लोग इस माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है परन्तु हम सबको जागरुक होकर आपसी भाईचारे को बनाये रखने की जरूरत है ।आपको बताते चले की लखीमपुर के पलिया क्षेत्र में एक बार फिर क्षेत्र का अराजकत्तवो द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गयी थी पलिया कलां में अलग अलग जगहों पर गौवंशीय पशुओ के शव मिलने का मामला सामने आया था जिसके कारण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश छा गया था और आक्रोशित लोगों ने क्षेत्र में आगजनी और तोड़ फोड़ की थी परंतु पुलिस प्रशासन की कार्यवाही के चलते कुछ ही घंटों में माहौल पर काबू पा लिया गया था ।इस हुए घटनाक्रम को देखते हुए सभी युवाओ ने मिलकर कदम बढाया और सभी को एकता का पाठ पढाया।
इस अवसर पर मदरसा शिक्षक मन्सूर खान पत्रकार फारूख हुसैन,उदय वीर सिंह, वरुण मिश्रा , रामप्रकाश भास्कर, अताउर खान, रेहान खान, अरुण पाण्डेय, कुलदीप कश्यप, आशुतोष शुक्ला ,नीरज प्रजापति ,सलमान खान ,विक्की शर्मा ,संदीप शर्मा, किशन सिंह ,फैजान खान ,राजकुमार श्रीवास्तव, मनु तिवारी, अंजर खान, अखिल शुक्ला, शैलू, मो एहसान ,सुयस मिश्रा ,अनिल अग्रवाल, मो. आरिफ आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।











