रामपुर – चोरी का खुलासा दो शातिर चोर गिरफ्तार


रामपुर में चोरी, लूट, मर्डर, बलात्कार जैसे अपराधों की वारदातें थमने का नाम नही ले रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद है। रामपुर जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना गंज पुलिस को मिली कामयाबी, मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोर गिरफ्तार।
रामपुर में थाना गंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पहाड़ी गेट ओवर ब्रिज के के पास से दो चोरों को 01 तमंचा, 01 चाकू व चोरी किये गए सामना और 1 लाख 10 हज़ार की नकदी के साथ फिरफ्तार किया। जिसमें अभियुक्त शाहनवाज़ अहमद, और शैज़ी दोनो ने मिलकर पहले भी दिया था चोरी की घटनाओं को अंजाम। दोंनो अभियुक्त पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं।












