मऊ – निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन ने होर्डिंग बैनर हटवाया

घोसी (मऊ) शुक्रवार को दोपहर नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही शाम तक एसडीएम टीपी वर्मा ने तहसीलदार एवं नगर पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर में लगाई गई होर्डिंग को तत्काल हटवाने के निर्देश दिया। इसके बाद तहसीलदार और नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी भी सक्रिय हो गए। तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता और नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनय कुमार शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में तहसील और नगर पंचायत के कर्मचारी शुक्रवार की देर रात तक हाइवे के किनारे लगी होर्डिंग को हटाने में मशगूल रहे। अधिकारियों द्वारा होर्डिंग हटवाते और ट्रैक्टर पर लादकर ले जाते देख कई सम्भावित उम्मीदवारो ने जल्दी जल्दी अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर स्वयं अपनी होर्डिंग उतरवा ली ।













