अमरीका द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों से आॅस्ट्रिया को अरबों डाॅलर की चपत लगेगी। यही कारण है कि आॅस्ट्रिया ने रूस पर लगे अमरीकी प्रतिबंधों पर चिंता व्यक्त की है। इतारतास न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार माॅस्को में आॅस्ट्रिया के दूतावास ने बयान जारी करके कहा है कि रूस पर लगे नए अमरीकी प्रतिबंधों से उसको अरबों डाॅलर की क्षति होगी। माॅस्को में आॅस्ट्रिया के दूतावास के वाणिज्य मामलों के प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि रूस पर लगे अमरीकी प्रतिबंधों से हमें बहुत नुक़सान उठाना पड़ेगा।
ज्ञात रहे कि आॅस्ट्रिया, रूस का बहुत महत्वपूर्ण यूरोपीय व्यापारिक साझेदार है। रूस और आॅस्ट्रिया के बीच व्यापारिक आदान-प्रदान बहुत बड़े स्तर पर किया जाता है। इन दोनो देशों के बीच लगभग 7 अरब यूरो का व्यापारिक लेनदने होता है।उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पिछले सप्ताह रूस पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..