नरहेजी पी.जी. कालेज ने काशी नरेश पी.जी. कालेज को हरा क्वाटर फ़ाइनल में बनाई जगह

संजय राय
बलिया – नगरा। नरहेजी पीजी कालेज नरही में चल रहे काशी विद्यापीठ अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को नरहेजी पीजी कालेज नरही, बलिया व काशी नरेश पीजी कालेज ज्ञानपुर भदोही के बीच नाक आउट मैच खेला गया।चौथे दिन का क्रिकेट मैच 20 ओवर का खेला गया।
प्रतियोगिता में मेजबान टीम नरहेजी पीजी कालेज नरही बलिया ने काशी नरेश पीजी कालेज ज्ञानपुर भदोही की टीम को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ थानाध्यक्ष नगरा सुरेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।अंपायर के रूप में अजीत यादव व सिंटू तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।रामजी सिंह, राजेश सिंह, प्रदीप मिश्रा, संजय सिंह, उदयप्रताप सिंह, अशोक प्रजापति उपस्थित रहे।दूसरे मैच में राजकीय महाविद्यालय वाराणसी की टीम के न आने के वजह से निर्णायक मंडल ने बीआईटी बाबतपुर को वाक ओवर दे दिया।











