बलिया के शिक्षामित्र 21 को करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात
बलिया ।। 21 नवम्बर को बलिया आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिक्षा मित्र मिलकर अपनी व्यथा सुनायेंगे। सीएम से मिलने का प्रयास भी शिक्षा मित्रों ने शुरु कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को उप्र प्राशिमि संघ बलिया के जिला महामंत्री पंकज सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलकर पत्रक सौपा। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने भरोसा दिलाया कि वे मुख्यमंत्री जी से कुछ वक्त शिक्षामित्रों के लिए दिलाया जायेगा। राजेश दुबे; शशिभान सिंह, दिलीप कुमार प्रसाद, अमृत सिंह, बृजेश सिंह आदि रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..