नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं में दिखा वोट डालने का जज्बा
जिले में काफी वोट कटने से लोग हुए निराश


लखीमपुर खीरी// लखीमपुर खीरी सहित पूरे जिले में आखिरी चरण का नगर निकाय चुनाव जहाँ सपन्न हुआ वही हो रहे चुनाव के दौरान अपने मताधिकार को देखते हुए मतदाताओं में अपना कीमती मत डालने के लिए जहाँ लोगों में जिले सहित सभी क्षेत्रों में काफी जज्बा देखने को मिला ।जी हाँ आपको बता दे कि लखीमपुर जिले में तराई क्षेत्र होने के कारण सुबह काफी ठंड और कोहरे का प्रकोप देखने को मिला परंतु इसके बावजूद मतदाताओं में सुबह से ही मतदाताओं में अपना कीमती वोट डालने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला जिसमें सुबह से ही महिलाओं और पुरूषो की भारी भीड़ शुरू हो गयी जिसमें कुछ युवाओं और युवतियों में अपना पहला मत डालने में काफी उत्साह देखने को मिला













