बिहार : भोजपुर पुलिस का अमानवीय चेहरा ,आप भी देखेंगे तो हो जायेंगे हतप्रभ…..


भोजपुर: पुलिस वाले को सदा मानवता का पाठ पढ़ाया जाता है लेकिन कल शाम को आरा शहर में पुलिस का अमानवीय चेहरा भी नजर आया वह भी सरेराह और सरेआम जिसे देखकर आप भी हतप्रभ हो जाएंगे जिसमें आरा के नवादा थाना के एक एएसआई ने गस्ती के दौरान सरेआम सड़क पर एक विक्षिप्त युवक को लातों से मारते दिख रहे है ,आरा शहर के पश्चिमी ओवर ब्रिज बाजार समिती रोड के पास की घटना बताई जाती है, विक्षिप्त पुलिस के गाड़ी में अंदर घुसने पर जवानों और एएसआई ने घसीट घसीट कर उसे बाहर निकाला और एसआई ने लगातार कई बार वीक्षिप्त युवक को लाते मारी, मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस वालों ने इतनी पिटाई कर डाली कि युवक के सर से पाओ तक 17 टाका लगा है इतना ही नहीं पुलिस वालों ने युवक के पैर के नाखून भी कबाड़ लिए हैं












