सुशासन बाबु के राज में दुस्साहस, सीवान में सरेशाम हुई युवक की हत्या, देखे मौके की फोटो

बिहार – सिवान/ बिहार में अपराधियों का हौसला कितना बुलंद होता जा रहा है इसकी एक बानगी आज अभी देखने को मिली है जब सरे राह और सरेशाम एक नवजवान की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया और मौके से आराम से फरार हो गये. हत्या की घटना के बाद उत्तेजित भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ किया और आगज़नी की घटना को अंजाम दिया. मौके पर स्थिति को नियंत्रण करने के लिये भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा.














