रामपुर में ओवर स्पीड वाहनों ने दो अलग-अलग जगह 2 जिंदगीयों को रौंदा, मौके पर ही मौत।

सुरेश दिवाकर/रामपुर
1▪ नया गांव निवासी आरती पुत्री गेंदन लाल थाना पटवाई को तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप ट्रक ने रोड किनारे रौंदा आरती अपने छोटे भाई को खाना देने स्कूल जा रही थी कि तभी पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने रॉन्ग साइड आकर आरती को चपेट में ले लिया जिस से उस की मौके पर ही मौत हो गई पिक अप ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
2▪ दूसरा किस्सा थाना अजीम नगर स्थित परिचई गांव का है जहां रोड किनारे अपने खेत के किनारे बैठे सोमपाल को बस ने रौंदा जिसके बाद ड्राइवर बस से कूद कर फरार हो गया सोमपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई ।











