बरेली के कन्या महाविद्यालय में आयोजित की जा रही दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का हुआ समापन

बरेली। बरेली के कन्या महाविद्यालय,आर्य समाज के कैरियर गाइडेंस सेल के अंतर्गत सोना युक्ति प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित की जा रही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना दो दिवसीय कार्यशाला का दूसरे दिन समापन हो गया।कार्यशाला के दूसरे दिन छात्राओं को संस्थान से आयी आरती माथुर,पूजा जौहरी और रेखा ठाकुर ने फैशन डिजाइनिंग से जुड़ी जानकारियाँ देते हुए अम्ब्रेला स्कर्ट और टोपाज टॉप बनाना सिखाया।













