ऑस्कर में छाया प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज

करिश्मा अग्रवाल (विशेषसंवादाता)
89 वें अकैडमी अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है और जैसा की बताया गया था कि ऑस्कर अवॉर्ड्स में बॉलीवुड की देसी गर्ल और क्वांटिको एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शिरकत कर रही हैं। इस 89 वें ऑस्कर में प्रियंका का हमेशा के तरह जुदा अंदाज़ देखने को मिला।
सबसे अलग दिखाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपने लिये सफ़ेद कलर की गाउन को चुना था जिसमें आगे की तरफ शेडस बनी हुई थी,ज्वैलरी में प्रियंका ने ईयररिंग पहने हुए थे और हेयर स्टाइल भी बेहतरीन था।प्रियंका ने यहाँ भी अपने देसी अंदाज को कायम रखते हुए सबको नमस्कार कर सबका मन मोह लिया।











