कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा चलाया गया ‘स्वच्छ भारत अभियान’

बरेली के कन्या महाविद्यालय,आर्य समाज द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय एनएसएस शिविर के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्यामली सोना के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेविका छात्राओं द्वारा प्रभात नगर के निकट मलिन बस्ती में कूड़ेदानों का निशुल्क वितरण किया गया और लोगों को स्वच्छता हेतु जागरुक किया गया।इस दौरान बरेली कॉलेज,वाणिज्य विभाग के डॉ शंभू गिरी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों से इसकी आवश्यकता व गंभीरता को समझने के लिए कहा।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ कुहूदत्त गुप्त ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें पूर्ण मनोयोग से स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।अभियान में इनरव्हील क्लब के सदस्यों का भी सहयोग रहा।












