छेड़खानी की शिकायत करना एक परिवार को पड़ा महंगा, दबंगों ने पीट-पीट कर किया घायल,
बीजेपी सांसद अपनी गाड़ी से घायलों को लेकर पहुंचीं अस्पताल

लखीमपुर खीरी. जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एलआरपी पुलिस चौकी क्षेत्र में कोचिंग जा रही एक नाबालिग छात्रा से पड़ोस के मोहल्ले के रहने वाले मनचलों दबंगों ने की छेड़छाड़, चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा अपने घर से कोचिंग जा रही थी तभी रास्ते में उसे पड़ोस के रहने वाले कुछ दबंगों ने छेड़खानी की जिससे छात्रा ने वापस घर लौट कर अपनी मां को पूरी बात बताई जिस पर छेड़खानी की शिकायत करना परिवार को महंगा पड़ गया ।













