दुर्घटना में मृत विधायक के परिजनों से मिले योगी, देखे मौके की तस्वीरे
अज़ीम कुरैशी.
स्योहारा। सीएम योगी आदित्यनाथ आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिवंगत विधायक लोकेंद्र चौहान के गांव आलम पुरी स्थित आवास पर पहुंचे और सबसे पहले विधायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की CM ने विधायक लोकेंद्र चौहान के परिवार से मिलकर हाल चाल लिए
प्रदेश सरकार की तरफ से परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही सीएम योगी ने कहा कि लोकेंद्र चौहान ने अपनी जन सेवा के माध्यम से जो लोकप्रियता हासिल की वह स्मरणीय हैं CM ने कहा कि हम लोगों ने एक होनहार विधायक खो दिया है यह एक अपूरणीय क्षति है
उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार परिवार के साथ है जितने भी लोग इस सड़क दुर्घटना के शिकार हुए हैं उन सब के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं लगभग 15 मिनट तक विधायक के आवास में रहने के बाद सीएम हेलीकॉप्टर में बैठकर मथुरा के लिए रवाना हो गये
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..