युवक ने खाया जहर, पुलिस बनी प्राणों की रक्षक

कानपुर. वैसे पुलिस के जिस रूप को हम अक्सर देखते है वह हमारे मन के अन्दर इस वर्ग हेतु एक डर पैदा करता रहता है. मगर आज भी इस प्रदेश में काफी ऐसे पुलिस कर्मी है जिनके द्वारा अक्सर ही इंसानियत की एक मिसाल कायम होती रहती है. ऐसा ही एक वाकया आज कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ में आज अनिल पुत्र देव नाथ निवासी शेखपुर ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश किया। सूचना पर मौके पर पहुचे चौकी इंचार्ज जाजमऊ विनोद कुमार सिंह हमराही सिपाही सुधीर ने तत्काल युवक को नासिर हॉस्पिटल जाजमऊ में भर्ती कराया और जिससे युवक के प्राण बच पाये।













