उपजिलाधिकारी की अगुवाई में खूब गरजा लोनी तिराहा पर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोज़र


गाजियाबाद / लोनी उपजिलाधिकारी अमित पाल के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर नगर पालिका टीम ने भारी पुलिस बल के साथ लोनी तिराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पालिका टीम ने दुर्गा मंदिर के पास हो रहे अतिक्रमण को भी जेसीबी चलाकर हटाया। जिसे देख लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।












