लगातार दूसरी बार फिर पकड़ा गया लाखों का गुटखा, कस्टम से छुटने के बाद फिर पकड़ा गया वहीं अभियुक्त

लखीमपुर खीरी// गौरीफंटा// सशस्त्र सीमा बल गौरीफंटा कंपनी की आपरेशनल सीमा चौकी कजरिया द्वारा सोमवार सुबह को लगभग सवा नौ बजे स्थानीय बसों की गौरीफंटा से वापसी के समय चैकिंग के दौरान एक बार फिर भारी मात्रा में नेपाली गुटखा एवं टूथपेस्ट बरामदगी के साथ एक भारतीय युवक को पकड़ लिया।

39 वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव कुमार अहलूवालिया ने बताया कि सोमवार को बस चैकिंग में पकड़े गये सामान स्पष्ट होता है सीमा क्षेत्र से बसों की वापसी के दौरान नेपाल में निर्मित नकली सामान तस्करी कर भारत में लाकर बाजारों में गलत तरीकों से बेचा जा रहा है , उन्होंने बताया कि अब उक्त सूचना खाद्य विभाग एवं आर टी ओ , लखीमपुर को दी गई है और प्रभावी कार्रवाई करने हेतु पत्र जारी किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि एक पत्र से जिलाधिकारी लखीमपुर को भी अवगत कराया जा रहा है ताकि प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। पकड़े गये सामान की कीमत लगभग एक लाख अठ्ठाईस हजार रुपये आंकी गयी है और पूरा सामान कस्टम कार्यालय पलिया के सुपुर्द कर दिया गया है ।












