काशी की छुपी प्रतिभाओं को निखारने का नेक काम कर रही है फिल्मोनिया इंटरटेनमेंट

वाराणसी। तीनों लोकों में बाबा विश्वनाथ की प्यारी नगरी काशी अलौकिक और सुंदरतम है ,और इससे भी अलौकिक अद्भुत हैं रहने वाले लोग ।कहा जाता है कि काशी की सामान्य सी दिखने वाली गलियों में कई विधाओं के पारंगत विद्वान और प्रतिभाएं विचरती मिल जाती हैं।काशी में कभी भी प्रतिभाओं की कमी नहीं रही है और इसी का परिणाम है कि आज सुदूर गांव में जहां कोई सुविधा न होते हुए भी यहां की बेटियां राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काशी ही नहीं पूरे देश का मान बढ़ा रही हैं।काशी में ऐसी प्रतिभाओं की बिल्कुल कमी नहीं है ,बस कमी है तो इन प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उस मुकाम तक तराशकर पहुंचाने वालों की।


यह अपने आप में एक अद्भुत बात है ।इस रविवार की कार्यशाला में फिल्मोनिया इंटरटेनमेंट के अतहर जमाल ने अभिनय के बारीकियों के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी ,वहीं सलमान खुर्शीद ने मॉडलिंग के छोटे- छोटे पहलुओं और रैंप वॉक के बारे में प्रशिक्षुओं को बताया तथा डांस के अलग अलग फार्म को अभिषेक पाठक एवम विकास ने प्रशिक्षुओं को सिखाया।












