इजराइल द्वारा फलस्तीन की मज़लूम अवाम पर ज़ुल्म के खिलाफ किया ज़बरदस्त अहतेजाद


मऊ। यौमे क़ुद्स की मुनासिबत से जमा मस्जिद खडीजतुल कुबरा नागदोपुर मोहम्मदाबाद गोहना मऊ में इजराइल के खिलाफ ज़बरदस्त अहतेजाद किया गया
इस अहतेजाद में रोज़ेदारों को खेताब करते हुए इमामे जुमा अली अब्बास साहब मुबारकपुरी ने कहा कि इधर 10 हफ़्तों से इजराइल ने फलस्तीन की मज़लूम अवाम पर ज़ुल्म की इन्तहा कर रखी है मर्दो औरतो और पैदा हुए बच्चों तक को गोलियों का निशाना बना रहा है यहाँ तक की डॉक्टरों और नरसों तक को नहीं बख्शा जा रहा है तारीखे बशरीयत गवाह है कि जब जब भी जुल्म हद से बढ़ा मज़्लूम की जीत और ज़ालिम की हार हुई है और ये मज़ालिम बता रहे है कि इजराइल की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है जलसे में अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे और इन दोनों ज़ालिम हुकूमतों के झंडे को आग लगाया गया
अहतेजाद को खेताब करते हुए इमामे जुमा अली अब्बास साहब मुबार्कपुरी











