मुख्यमंत्री जी के बुलावे पर लखनऊ पहुँची अनीता यादव, कहा पार्टी के हक में होगा मेरा हर फैसला

मुख्यमंत्री जी की आशाओं के और पार्टी के हित में फैसला लूँगी-अनीता यादव।
फारुख हुसैन/लखीमपुर(खीरी). पलिया विधानसभा 137 क्षेत्र से घोषित सपा प्रत्याशी अनीता यादव के कांग्रेस पार्टी से गठबंधन के कारण उनके टिकट काटने पर अनीता यादव और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के खिलाफ छाये आक्रोश को देखकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनीता यादव को लखनऊ बुलावा भेजा है । मुख्यमंत्री के बुलावे पर अनीता यादव लखनऊ पहुँची और मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी चुनावी रणनीति की जानकरी दी। हालांकि मुख्यमंत्री ने उनसे गठबंधन में सहयोग की अपील की है।
आपको बताते चले कि सपा ने मैलानी नगर पंचायत चैयरमैन अनीता यादव पलिया विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था।इसी बीच कॉग्रेस से गठबंधन होने से पलिया सीट कांग्रेस के खाते में चली गयी थी। इसके बाबजूद अनीता यादव ने सपा प्रत्याशी के रूप में पलिया से अपना नामांकन शुक्रवार को कराया था। इसकी जानकारी मिलते ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनीता यादव तथा उनके पति सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष नरेश यादव लखनऊ बुलाया और दोनों से लगभग आधे घण्टे तक मंत्रणा की और गठबंधन का पालन करने की अपील की।











