चमनगंज पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान जनता ने नियमो का पालन करने की ली शपथ


कानपुर शहर में जगह-जगह प्रशासन द्वारा कैम्प लगाकर लोगो को शर्बत वितरण कर यातायात नियमो के पालन के लिये जनता को पुलिस द्वारा यातायात के नियम बताएं व समझाये जा रहें और जनता को जागरूक किया जा रहा है।इस अभियान में एस एस पी कानपुर नगर अखिलेश कुमार मीणा भी लोगों को शर्बत पिलाते व लोंगो को समझाते हुए कहीँ न कहीं नजर आते रहते है इसी अभियान के तहत आज दिनांक 10 जून को चमनगंज थाना अंतर्गत दलेल पुरवा चौकी प्रभारी महेन्द्र कुमार कांस्टेबल लक्ष्मण व अन्य चौकी प्रभारी द्वारा दलेल पुरवा पर लोगो को यातायात के नियम बताएं गए और लोगों को जागरूक किया गया वही जनता ने भी नियमो को समझने के बाद हस्ताक्षर करते हुए शपथ लिया कि वह यातायात नियमो का पूर्ण रूप से पालन करेंगे सैकडों आम नागरिकों ने इस यातायात जागरूकता अभियान में भाग लिया












