10 चोरी की कार दो JCB के साथ पांच आरोपी हुए गिरफ्तार
यशपाल सिंह
आजमगढ़ पुलिस ने आज एक राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी के वाहनों का जखीरा बरामद किया है। बरामद किए गए वाहनों में जेसीबी तक शामिल हैं। एक अभियान के तहत की गई छापेमारी में पांच लोग गिरफ्तार किए गए जबकि गिरोह के कई और सदस्यों का गिरफ्तार किया जाना शेष हैं।
पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि के निर्देशन में शनिवार को वाहन चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में राज्य स्तरीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। 10 कार व दो जेसीबी मशीन के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही गई । पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान तीन अभियुक्त मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपितों में चार आजमगढ़ के मेहनाजपुर के निवासी बताए गए हैं। पांचवां आरोपित राजकुमार यादव लखनऊ के नई बस्ती साहखेड़ा गोसाईगंज का रहने वाला है। पाँचवा आरोपित राजकुमार यादव लखनऊ के नई बस्ती साहखेड़ा गोसाईगंज का रहने वाला है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..