जहानागंज पुलिस ने 50000 इनामी को एनकाउंटर में कर दिया ढेर


आजमगढ़-प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बने बदमाशों के खिलाफ यूपी पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। सोमवार को आजमगढ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस की गोली से 50 हजार का एक इनामी बदमाश मारा गया। वहीं एक अन्य बदमाश और एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर के पास बदमाशों के होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में 50 हजार का इनामी बदमाश राकेश पासी मारा गया। वहीं एक अन्य बदमाश और पुलिस कर्मी घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मारा गया बदमाश राकेश पासी मेंहनगर के गोपालपुर गांव का निवासी था। राकेश के ऊपर लूट हत्या के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वह कुख्यात श्यामबाबू पासी गैंग का सक्रिय सदस्य था











