मांगों के समर्थन में लेखपालों ने दिया धरना, सौंपा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को पत्रक चित्र


बिल्थरारोड (बलिया)। प्रदेश संगठन के आह्वान पर स्थानीय लेखपाल संघ के बैनर तले अध्यक्ष हरिकेश सिंह के नेतृत्व में राजस्व परिषद द्वारा लेखपाल संवर्ग की उपयोगिता के दृष्टिगत् जायज मांगों में वेतन उच्चीकरण, एसीपी विसंगति, पंशन विसंगति, लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन एवं भत्तों में बृद्धि आदि की मांग को लेकर काली पट्टी बांध कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन तहसील मुख्यालय पर किया। काली पट्टी बांध कर आगामी 25 जून तक सरकारी कार्य करना शुरु कर दिया और एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम राधेश्याम पाठक को सौंपा।







