आग से झुलसी विवाहिता की मौत

आफताब फारुकी
इलाहाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मारूफपुर बांसगांव आनापुर में सोमवार को खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता झुलस गयी। जिसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की भोर उसकी मौत हो गयी।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मारूफपुर बांसगांव आनापुर निवासी बृजेश मिश्रा की 30 वर्षीय पत्नी छाया मिश्रा सोमवार को खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गयी। जिसे परिजनों ने नगर के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराते हुए मौके से फरार हो गये। मृतका के भाई हिमांशू मिश्रा निवासी किलहना थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ ने आरोप लगाते हुए बताया कि मृतका का पति इधर लगभग दो वर्षों से कोई काम नहीं करता था। शराब और जुंए के लिए मेरी बहन से आये दिन मारपीट करता था। मायके वालों से भी पैसे की मांग करता था। मृतका के एक पुत्र, दो पुत्री हैं











