गाजे – बाजे समेत धूमधाम से मनाया गया सूबे के भैया का जन्मदिन , निकाली गई साईकिल रैली ।


कौशाम्बी-इमामगंज ।उत्तर प्रदेश के युवा हृदय सम्राट , सूबे के भैया समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी का 46 वां जन्मदिन केक काटकर व साइकिल रैली निकालकर मनाया गया । केक काटते वक्त सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे । हर्षोल्लास से भैया जी का जन्मदिन मनाते हुए इरफान अहमद ( विधानसभा अध्यक्ष कौशाम्बी ) ने कहा कि –
जिस प्रकार हम ये केक काट रहे है उसी प्रकार चुनौती भरे रास्तो को काटते हुए 2019 लोकसभा चुनाव मे मंजिल पा कर रहेंगे।

*”हमारा प्रधानमंत्री कैसा हो।
अखिलेश भैया जैसा हो ।। ”
का नारा लगाते हुए 2019 को फतेह करने की कसम ली।











