तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष व मंत्री तत्काल प्रभाव से निलंबित

रूपेंद्र भारती
मऊ : उपजिलाधिकारी घोसी सीएल सोनकर ने राज्यपाल के द्वारा लेखपालों के हड़ताल रोक लगाने के बाद भी सरकारी कार्य से विरत रहने,अधिकारियों के आदेश की अवज्ञा को लेकर तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह व मंत्री बालचंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी सी एल सोनकर ने बताया कि हड़ताल पर रोक के बाउजूद हड़ताल पर रहने,अधिकारियों की अवज्ञा को लेकर दोनों के वेतन को अदेय मान कर निलंबित किया गया।इनके विरुद्ध एफआईआर की भी कार्यवाही होगी।











