सिकंदरपुर – दो दो दिन नही मिलती पानी सप्लाइ, क्यो की जब बिजली मिलेगी तो पानी मिलेगा


सिकन्दरपुर (बलिया)– नगर पंचायत सिकंदरपुर में पानी की समस्या को लेकर आम जनमानस में काफी रोष व्याप्त है। वहीं पर नगर पंचायत की तरफ से पानी देने का शेड्यूल क्या है किसी को पता नहीं है। जबकि नगर पंचायत के कर्मचारियों का कहना है कि जब बिजली मिलेगी तो पानी दिया जाएगा वरना नहीं दिया जाएगा। वैसे देखा जाय तो जनरेटर की सुविधा भी उपलब्ध है। उसके बावजूद भी पानी की समस्या सही नहीं की जा रही है।












