कानपुर में हुआ 28 वर्षीय महिला के साथ गैंग रेप, तीन आरोपी गिरफ्तार


कानपुर में एक 28 वर्षीय महिला के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है | महिला ने आरोप लगाया है कि तीन लड़के उसको जबरन एक कमरे में ले जाकर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया | महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनो आरोपी लड़को को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस ने महिला का मेडिकल परिक्षण करवाने के बाद तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया।

गैंग रेप की शिकार महिला
महिला ने अपने साथ हुयी हुयी गैंग रेप की घटना चकेरी थाने की पुलिस को दी जिसपर पुलिस ने महिला से पूछताछ करने के बाद उसकी निशानदेही पर तीनो आरोपी लड़को को गिरफ्तार कर लिया | एसपी अनुराग आर्या का कहना है कि चकेरी थाने में एक शादी शुदा महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है | महिला ने बताया है की तीन लड़को द्धारा उसके साथ दुष्कर्म किया है,,तीनो लड़को की गिरफ्तारी कर ली गयी है और उनको जेल भेजा जा रहा है |











