वाराणसी – गर्व और सम्मान के साथ फहराया गया थानों में तिरंगा
अनुपम राज.
वाराणसी. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के सभी थानों पर गर्व और शान के साथ तिरंगा फहराया गया. इस क्रम में वाराणसी के आदमपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी राजीव सिंह ने झंडारोहण किया. मौके पर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों ने जहा भारतीय तिरंगे को सलामी दिया और राष्ट्रगान हुआ.
इस क्रम में उपस्थित कर्मियों और आम नागरिको को संबोधित करते हुवे राजीव सिंह ने कहा कि हमारे मुल्क को आज़ादी बड़ी ही मुश्किलों से मिली है. न जाने कितनो ने अपने प्राण हस्ते हसते मुल्क की आज़ादी के लिये निछावर कर दिये. उन्होंने कहा कि आज़ादी के परवानो द्वारा दिले बलिदान के बाद हमको मिली आज़ादी अनमोल है. हम अपने प्राण त्याग कर भी इसका मोल नहीं चूका सकते आज हम और हमारे बच्चे खुली हवा में सांस ले रहे है तो यह सब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण है. हम उन बलिदानों को भूल नहीं सकते है.
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..