टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक सम्पन्न

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष आनंद रमन के नेतृत्व में कलेक्टेªट के निकट अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ने 22 फरवरी को होने वाली सुनवाई पर चर्चा की। उन्होने टीईटी अभ्यर्थियो द्वारा गत पांच वर्षों से सरकार व राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही उपेक्षा पर रोष व्यक्त किया
निर्णय लिया गया कि चुनाव आचार संहिता लगने से पहले उन्हे न्याय नहीं दिया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव मतदान का बहिष्कार किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से अर्जुन प्रसाद, इश्तियाक अहमद, जुल्फीकार अहमद, प्रीति साहू, राजेन्द्र प्रसाद, पंकज वर्मा, तुलसी राम, विनोद कुमार, अजय कुमार, अवधेश पाल, उदयभान, अरविंद, निखिल आदि शामिल रहे।











