सिंगाही खीरी। सिंगाही कस्बे में जिलाधिकारी के निर्देश पर कस्बे में पॉलीथिन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। शुक्रवार को ईओ और पुलिस की टीम ने कस्बे के मुख्य बाजारों में छापा मारकर बड़ी मात्रा में पॉलीथिन बरामद की है।
योगी सरकार ने प्लास्टिक के बर्तन और पॉलीथिन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। दुकानदारों और ग्राहकों को पॉलीथिन न इस्तेमाल करने की अपील कर जागरूक करने की कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद कस्बों की दुकानों पर पॉलीथिन में सामान बेचा जा रहा है। इसके चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर कस्बों में पॉलीथिन के खिलाफ चेकिंग के आदेश दिए हैं। अधिशासी अधिकारी अनुरूद्ध कुमार पटेल सिंगाही थाना अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा व नगर पंचायत का स्टाप छापा मारने आई टीम ने दुकानदारों की पॉलीथिन जब्त कर भविष्य में इसका इस्तेमाल न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। छापे में दीपू की दुकान से भारी मात्रा में प्लास्टिक के बर्तन व गिलास बरामद हुए
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..