दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान होगा अटल बिहारी के नाम पर
सपना यादव
नई दिल्ली दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान अब अटल बिहारी वाजपेयी रामलीला मैदान के नाम से जाना जायेगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस आशय का प्रस्ताव रखा है जिस पर 30 अगस्त को होने वाली सदन की बैठक में फैसला किया जायेगा। निगम में भाजपा का बहुमत होने की वजह से माना जा रहा है कि इस फैसले को आसानी से मंजूरी मिल जायेगी। मध्य दिल्ली नगर निगम की योजना बाडा हिंदूराव अस्पताल का नामकरण भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की योजना है।
बाडा हिंदूराव अस्पताल का संचालन नगर निगम ही करता है और यह दिल्ली के प्राचीनतम अस्पतालों में आता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर दिल्ली के तीनों नगर निगम कुछ नयी योजनाएं जल्द लाएंगे। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम तो पहले से अटल आहार योजना चला रहा है जिसमें 10 रुपए में भोजन कराया जाता है। माना जा रहा है कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों की ओर से भी कुछ प्रमुख इमारतों के नाम अटलजी के नाम पर किये जाने की योजना है। रामलीला मैदान की जहां तक बात है, यह बड़े बड़े आंदोलनों का गवाह रहा है। पिछले कुछ वर्षों में रामलीला मैदान जन लोकपाल के लिए चले अन्ना हजारे के आंदोलन और बाबा रामदेव के आंदोलन का गवाह रहा है। इसके अलावा यह वही मैदान है जहां प्रधानमंत्री और विपक्ष में रहते हुए स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने कई रैलियों को संबोधित किया था।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..