सरकारी भुमि पर बसाई जा रही कालोनी को जीडीए ने किया ध्वस्त

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर हिंदू के निकट प्रॉपर्टी डीलर द्वारा अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए विकास प्राधिकरण टीम ने उसे ध्वस्त कर दिया।
बुधवार दोपहर बाद उक्त कॉलोनी में पहुंची गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने वहां 25 बीघा से भी अधिक सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनवाये जा रहे मकानों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। विभाग के अधिशासी अभियंता सुहेल अहमद ने बताया कि भूमाफियाओं द्वारा मीरपुर हिंदू के निकट सरकारी भूमि पर अवैध रूप से गोल्ड सिटी नाम से कॉलोनी बसाई जाने की सूचना मिली थी।

इस दौरान सहायक अभियंता रणवीर सिंह, अवर अभियंता सचिन अग्रवाल, अवर अभियंता राजेंद्र कुमार, व अखिलेश कुमार श्रीवास्तव आदि के अलावा पुलिस टीम उनके साथ थी।











