कौशाम्बी वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो अभियुक्त पांच चोरी के वाहनों सहित गिरफ्तार
तबजील अहमद
करारी – करारी पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पांच बाइक बरामद हुई है। गिरोह के सदस्य इलाहाबाद व कौशाम्बी से बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बता दे कि शुक्रवार को एसपी व सीओ की मौजूदगी में करारी थाना में थाना प्रभारी अशोक कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चोर गिरोह का खुलासा किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बुधवार को थाना प्रभारी अशोक कुमार अपने हमराही श्यामबिहारी मिश्र, विष्णुपाल, सूरज प्रताप और संतोष यादव के साथ वाहन चेकिंग में मामूर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बलराम यादव और महेंद्र कुमार यादव निवासी हौसी थाना चरवा को करारी के पिंडरा सहाबनपुर गाँव समीप एक झाड़ से पांच बाइक बरामद की। एसपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश अंतजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले। जिनकी निशादेही पर पिंडरा सहाबनपुर गाँव से पांच बाइकें बरामद की गई। दोनों बदमाशों ने वाहन चोरी की घटना को स्वीकार किया है। गिरोह के सदस्य इलाहाबाद व कौशाम्बी जनपद से बाइक चोरी करके नंबर प्लेट बदलकर आस-पास के क्षेत्रों में बेचते थे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..