तलाश है इस लाश को अपने नाम की, क्या आप जानते है इसको ?

सपना यादव
वाराणसी। आज मण्डलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में एक अज्ञात युवक के मौत की जानकारी प्राप्त हुयी। बताया जाता है कि उक्त युवक मुग़लसराय स्टेशन पर तीन दिन पूर्व घायल अवस्था मे मिला था, जिसे इलाज के लिये मण्डलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में भर्ती कराया गया था, जहां आज तीन दिन इलाज करने के बाद आज उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद उक्त अज्ञात युवक की शिनाख्त नही हो पाई।












