कुम्भ की वेबसाइट एवं सोशल मीडिया ऐप का हुआ शुभारम्भ

कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद. आज मुख्यमंत्री उ.प्र योगी आदित्यनाथ एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कुम्भ की वेबसाइट kumbh.gov.in एवं सोशल मीडिया ऐप का शुभारम्भ किया। यह वेबसाइट विश्वस्तर पर कुम्भ के आध्यमिक ऊंचाई, कल्पवास के महत्व, इस आयोजन की भव्यता और परपंरा के साथ इसके सामाजिक पौराणिक आदि आध्यमिक पहलुओं पर प्रकाश डालेगी तथा अनेकों दृष्टिकोण से कुम्भ मे आने वाले यात्रियों और पर्यटकों तथा दूर से इस समझने वाले व्यक्तियों के लिए सार्थक सिद्ध होगी।












