मेरठ के कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई ‘पहेली प्रतियोगिता’

करिश्मा अग्रवाल
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय,मेरठ के गृह विज्ञान विभाग में चल रहे ‘पोषण सप्ताह’ कार्यक्रम (1-7 सितंबर,2018) के अंतर्गत बुधवार को भोजन एवं पोषण से संबंधित ‘पहेली प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में “हरी डंडी लाल कमान,तोबा तोबा करे इंसान”, “परिवार हरा हम भी हरे, एक थैली में तीन चार भरे”, “काला घोड़ा सफेद सवारी, एक के बाद एक की बारी” आदि पहेलियों के माध्यम से छात्राओं के रचनात्मक ज्ञान का परीक्षण और विकास किया गया।












