एससी-एसटी एक्ट के विरोध में एकजुट हुआ सवर्ण /ओबीसी समाज
जितेद दिवेदी
चित्रकूट-एससी-एसटी एक्ट के विरोध में गुरुवार को सवर्ण समाज एकजुट हो गया। इस एक्ट का विरोध धर्मनगरी में शहर मुख्यालय से लेकर तहसीलों और ग्रामीण इलाको में खासतौर पर देखने को मिला। मऊ, मानिकपुर, राजापुर तहसील मुख्यालयों में ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया साथ ही मानिकपुर तहसील के सवर्ण समाज के लोगो ने मोदी योगी और क्षेत्रीय विधायक आरके सिंह पटेल का पुतला फूंका। सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ सड़क पर जुलूस निकाला गया।
इसके आलावा कई संगठनों द्वारा एससी एसटी का विरोध किया गया। जिसमे दीपक तिवारी प्रमेन्द्र सिंह रंजन मिश्रा ने कहा अगर एस सी/ एस टी एक्ट पर परिवर्तन नही हुआ और यदि न्यायालय की बात का नही मान्य किया गया तो पुनः उग्र आंदोलन किया जाएगा।दीपक तिवारी और प्रमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा की जातियों के बीच वैमनस्यता बढ़ने की सम्भावना बढ़ जाएगी। गैर दलितों में फर्जी मुकदमो का भय और अधिक बढ़ जाएगा। जातीय आधार पर बनने वाला कानून पूर्णतया असंवैधानिक है।आलसी और झगड़ालू और अराजकतावादी लोग मुआवजा पाने के लिए इसका दुरुपयोग करेंगे। इस मौके पर दीपक तिवारी,प्रमेन्द्र सिंह हीरो मिश्रा ,गौरव दुबे ,रजत दुबे ,राजा त्रिपाठी ,प्रदीप शुक्ला, विनीत पयासी कमलेश पांडेय ,दीपेंद्र बुंदेला ,सचिन त्रिपाठी, सोनू सिंह पुष्पेंद्र सिंह ,अक्कू सिंह शेरबहादुर सिंह ,लवकुश यादव, अरविन्द सिंह, चंद्रशेखर, रामलखन पांडेय, राजा त्रिपाठी, अजीत मिश्र,नीरज त्रिपाठी, राजन मिश्र, भोलू पांडेय के आलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..