वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखो की हिरोईन के साथ एक महिला सहित चार गिरफ्तार

अनुपम राज
वाराणसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी चेतगंज के नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना प्रभारी सिगरा, उ0नि0 विजय शंकर यादव प्रभारी चौकी लल्लापुरा, उ0नि0 एस.एस. आदर्श प्रभारी चौकी काशी विद्यापीठ व उ0नि0 घनानन्द त्रिपाठी प्रभारी चौकी रोडवेज वाराणसी की पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि रोडवेज कैंट वाराणसी पर स्थित मरी माता मन्दिर के पास से नाजायज हेरोईन की तस्करी करने वाले तीन शातिर हेरोईन तस्कर व एक महिला हेरोईन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से 600 ग्राम नाजायज हीरोईन पाउडर बरामद किया गया।












