वैश्य समाज रामपुर द्वारा महिलाओं से समाज से जुड़ने का किया गया आह्वान
मनोज गोयल
रामपुर। दिनाँक 8 सितंबर 2018 को वैश्य समाज उत्तर प्रदेश( महिला) शाखा,रामपुर के तत्वधान में एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा अग्रवाल ने महिलाओं को वैश्य समाज से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा की हम सबको एक होकर समाज को आगे ले जाना है और अपने संगठन को मजबूत करके अपने आप को मजबूत करना है।
बैठक की अध्यक्षता श्रीमती बबीता गुप्ता एवं संचालन श्रीमती अलका गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव श्रीमती पुष्पा गुप्ता, नगर अध्यक्ष श्रीमती पारुल अग्रवाल, नगर महासचिव श्रीमती महिमा गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू गोयल,जिला सचिव श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल, जिला सचिव श्रीमती जया गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता, राधिका अग्रवाल, मीना अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, पल्लवी गुप्ता, नेहा अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल,नीलम अग्रवाल, राधा गुप्ता, अंशिका गुप्ता, सुषमा अग्रवाल, दिव्या गुप्ता, नीता गुप्ता, रिचा गर्ग आदि मौजूद रहीं।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..